रजिंदर खनूजा
पिथौरा. नगर पंचायत चुनाव में अब दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं. कांग्रेस ने विगत नगर पंचायत चुनाव में निर्वाचित आधे पार्षदों के टिकिट काट दिए वहीं भाजपा ने भी अपने 2 पार्षदों की टिकिट काट दी है. जानकारी के अनुसार अब भाजपा ने अपने सभी 15 वार्डो के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. वहीं कांग्रेस की ओर से भी प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं. बस अब इन नामों को कभी भी घोषित किया जा सकता है. दोनों दलों से जो नाम आमने सामने मुकाबला के लिए आ रहे हैं वे हैं वार्ड 01 से कांग्रेस की पद्मावती पटेल-भाजपा की दीपकदेवी गजेंद्र, वार्ड 02 से कांग्रेस से खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के अनुज आत्माराम यादव-भाजपा के प्रेमलाल सिन्हा, वार्ड 03 में कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती निषाद-भाजपा के ललती डड़सेना,
http://छोटे व्यापारियों को हर महीने मिलेगा 3 हजार रुपए, पेंशन हेतु कराएं पंजीयन
वार्ड 04 कांग्रेस से टीकाराम ठाकुर (वर्तमान पार्षद)-भाजपा के मन्नूलाल ठाकुर, वार्ड 05 से कांग्रेस से मेहत्तर सिंह जगत(पार्षद)-भाजपा से हरदेव चौहान, वार्ड 06 से कांग्रेस से अनुराधा अग्रवाल-भाजपा से सरला बंसल (पार्षद), वार्ड 07 से कांग्रेस से तरुण पांडेय-भाजपा के लखन निषाद (पार्षद), वार्ड 08 से कांग्रेस के प्रेमलाल सिन्हा-भाजपा के ओमप्रकाश सिन्हा, वार्ड 09 से कांग्रेस की हेमलता जायसवाल (पार्षद)-भाजपा के संतोष डड़सेना, वार्ड 10 से कांग्रेस से राजू सिन्हा (पार्षद)-भाजपा से विजय दीक्षित, वार्ड 11 से दिलप्रीत सिंह-भाजपा से आशीष शर्मा, वार्ड 12 से देवेश निषाद (नगर पंचायत अध्यक्ष)- भाजपा के बल्ला निषाद, वार्ड 13 से कांग्रेस की पुष्पा धीवर (पार्षद)-भाजपा से माधुरी पटेल, वार्ड 14 से कांग्रेस के सुरेश यादव-भाजपा के विजय सेन, वार्ड 15 से कांग्रेस की सिमरन कौर बग्गा-भाजपा की हरदीप कौर डॉली का मुकाबला होना तय है. बताया जाता है कि भाजपा ने अपनी अधिकृत सूची उपरोक्तानुसार जारी कर दी है. जबकि कांग्रेस की ओर से अभी भी वार्ड 3, 6 एवं 8 में प्रत्याशियों पर पुनर्विचार हो सकता है.
http://नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने जारी की जिले के पार्षद प्रत्याशियों की सूची







