আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नागपुर टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 177 पर ढेर, भारत स्टंप्स तक 77/1

Published on: February 9, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 177 रन बनाए. जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 56 और रविचंद्रन अश्विन खाता खोले बिना क्रीज पर बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट टॉड मर्फी ने लिया है. उन्होंने लोकेश राहुल को 20 रन के स्कोर पर आउट किया. हालांकि, अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पास मैच में 100 रनों की बढ़त है.

https://कपिल शर्मा का टूटा दिल, रिलीज हुआ नया गाना ‘अलोन’

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमट गई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए. स्टीव स्मिथ ने 37 और एलेक्स कैरी ने 36 रन की पारी खेली. वहीं, पीटर हैंड्सकॉम्ब 31 रन बनाकर आउट हुए. इन चारों के अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया. तीन खिलाड़ी तो अपना खाता तक नहीं खोल सके. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच और अश्विन ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी और सिराज को एक-एक विकेट मिला.

https://पत्नी का शव कंधे पर लाद कई किमी पैदल चला पति, पुलिस की नजर पड़ी तो..

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now