नई दिल्ली. नागिन-3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ मुंबई के वालिव पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने शुक्रवार को एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है. पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया. पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबालिग से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है. एक्टर को वालिव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है.
http://पर्यावरण के लिए जल, जंगल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
पुलिस ने कहा कि ‘यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद आईपीसी की धारा 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि पर्ल ने नागिन 3 के अलावा दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं. उन्हें दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में देखा गया था. वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा किचन चैंपियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे.
http://धान और बारदानों की अफरा-तफरी, केंद्र प्रभारी निलंबित










