जांजगीर-चांपा. समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान और बारदानों की अफरा-तफरी के आरोप में कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर किकिरदा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी उमेश कुमार बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ और कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर विकासखंड जैजैपुर के धान खरीदी केन्द्र किकिरदा के प्रभारी उमेश कुमार बंजारे विक्रेता द्वारा धान खरीदी स्कंध में अनियमितता संबंधी प्रकाशित समाचार की जांच एके सूर्यवंशी सहकारी निरीक्षक, शाखा प्रबंधक और पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बिर्रा से संयुक्त रूप से कराई गई.
http://पर्यावरण के लिए जल, जंगल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
संयुक्त दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार धान खरीदी केन्द्र किकिरदा के बचत स्कंध 25 मई की स्थिति में कम्प्यूटर स्टेटमेंट प्राप्त किया गया. जांच में 1294.70 क्विंवटल धान और 3,323 नग बारदाने का शार्टेज पाए गए. जांच दल को धान खरीदी प्रभारी उमेश कुमार बंजारे द्वारा लिखित जानकारी दी गई कि किकिरदा से 05 किलोमीटर की दूरी का ग्राम करही में देव कुमार बघेल के घर पर धान सरना 850 कट्टी और धान मोटा 900 कट्टी कुल 1750 बोरी, मात्रा 700 क्विंटल रखा है. जानकारी के आधार पर 25 मई की स्थिति में 594.70 शार्टेज पाया गया. पुनः संयुक्त जाँच दल द्वारा 27 मई को धान खरीदी केन्द्र किकिरदा जाकर जांच की गई और खरीदी केन्द्र का कंप्यूटर स्टेटमेंट लिया गया. जिसमें 1097.70 क्विंटल स्टॉक शेष होना पाया गया. इस प्रकार -197 क्विंटल धान का उठाव कराया गया है.
http://Volkswagen Polo Comfortline TSI Automatic भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
देव कुमार बघेल के घर पर रखे 700 क्विंटल स्टॉक उपलब्धता होने से 397.70 क्विंटल शार्टेज होना पाया गया. जिसके लिए उमेश कुमार बंजारे धान खरीदी केन्द्र प्रभारी किकिरदा को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार पाया गया. प्रतिवेदन के आधार पर प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, चिस्दा को उमेश कुमार बंजारे के विरूद्ध कर्मचारी सेवा नियम के प्रावधान अनुसार निलंबित करने के निर्देश दिये गए थे. निर्देश के परिपालन में उमेश बंजारे को निलंबित कर दिया गया है.
जंगलों में रेत के अवैध पहाड़, दबकर मर रहे हजारों नन्हे पौधे https://t.co/TXyWgKJpgE
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 4, 2021







