আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास नहीं फटकेंगे मच्छर

Published on: March 5, 2022
---Advertisement---

रायपुर. घर को मच्छरों से मुक्त रखना आजकल बहुत कठिन हो गया है. कई तरह के उपायों के बाद भी मच्छर पीछा नहीं छोड़ते. घर के किसी न किसी कोने से निकल ही आते हैं. मच्छर खुद तो आते ही हैं, अपने साथ बीमारियों का पुलिंदा लेकर भी आते हैं. बीमारियां भी ऐसी-ऐसी जो जल्दी पीछा नहीं छोड़तीं. मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, वायरल बुखार इत्यादि. हम मच्छरों से निजात पाने के लिए अकसर केमिकल से बने कई उत्पादों का बाजार से खरीदकर इस्तेमाल करते हैं. ये हमारी त्वचा और शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं. मच्छरों से बचने के अनेक प्राकृतिक तरीके भी हैं.

https://बाबा रामदेव ने लॉन्च किया स्वदेशी क्रेडिट कार्ड, 10 लाख तक की है लिमिट

हम प्रकृति के साथ रहकर बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के इससे निजात पा सकते हैं. रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के अधीक्षक डॉ. प्रवीण जोशी बताते हैं कि मच्छरों एवं कीटों को आयुर्वेदिक पौधों की मदद से दूर रखा जा सकता है. आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, तालाबों और खेतों की मेड़ों में आयुर्वेदिक पौधे जैसे तुलसी, कृष्णा तुलसी, ओडोमास, पुदीना, दमनक, अजवाइन, मरीच, लहसुन, गेंदा, लेमन ग्रास, नीम, यूकेलिप्ट्स, मुनगा, निर्गुन्डी, करंज, शीशम, वासा और कर्पूर मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करते हैं.

https://ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बोलीं- अकेले मेरे लिए नहीं है, ऊपर तक देना है

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now