नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस रीम शेख और एक्टर अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘इश्क तन्हा’ रिलीज हो गया है. इस वीडियो में रीम और अर्जुन की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. इंडी म्यूजिक लेबल द्वारा यूट्यूब पर रिलीज इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. फैंस को गाने के लिरिक्स और उनकी एक्टिंग पसंद आ रही है. साथ ही दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस वीडियो में चार चांद लगा रही है. रीम और अर्जुन पहली बार साथ नजर आए हैं और आते ही उन्होंने धमाल मचा दिया है.
http://राज्यसभा में हंगामा करने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित
इस रोमांटिक ट्रैक को सिद्धार्थ अमित भवसर ने कंपोज किया है. चार मिनट के इस वीडियो में रीम और अर्जुन ने एक छोटी सी इमोशनल लव-स्टोरी दिखाई है. दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं पर अपनी बीमारी की वजह से टिया (रीम), आकाश (अर्जुन) से तलाक मांगती है. आकाश को इस बात की खबर नहीं होती कि टिया बीमार है इसलिए तलाक चाहती है. दोनों का बसा-बसाया घर एक पल में बिखर जाता है.
http://बेकार गई मयंक की पारी, सुपर ओवर में DC ने KXIP को हराया
http://रितेश का नया रैप सॉन्ग ‘कौन था’ मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो










