আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रामायण कार्यक्रम देखकर लौट रहे ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published on: September 3, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप की बया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम दोंद में रामायण कार्यक्रम देखकर लौट रहे एक ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी ने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है. चौकी प्रभारी देवानंद माथुर के अनुसार शुक्रवार रात ग्राम दोंद में गणेश उत्सव के पर्व पर रामायण का कार्यक्रम आयोजित था. जिसमें डेरहाराम यादव (50) रामायण का कार्यक्रम देखकर घर जा रहा था कि गांव के ही मोहितराम खड़िया (50) ने पीछे से उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गिर पड़ा.

https://मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों ने दुकानों-घरों के बाहर लिखा- पान, पानी, पालगी

परिजनों द्वारा निजी वाहन से रायपुर ले जाया जा रहा था, कि रास्ते में मौत हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुबह पुलिस चौकी में दी. विवेचना अधिकारी देवानंद माथुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल, एसडीओपी बाजपई व थाना प्रभारी केसी दास के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया है. उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र ठाकुर, आरक्षक भगत सेठ सहित आरक्षक धनंजय देवांगन का सहयोग रहा.

https://मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही से फिर पूछताछ, 6 घंटे तक हुए सवाल-जवाब

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now