আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों ने दुकानों-घरों के बाहर लिखा- पान, पानी, पालगी

Published on: September 3, 2022
---Advertisement---

सारंगढ़. यहां की कई दुकानों के बाहर लिखा हुआ है- पान, पानी, पालगी. जिला बनने से यहां के लोग बेहद खुश हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठानों को सजाकर रखे हुए हैं, लेकिन आखिर हर जगह पान, पानी और पालगी क्यों लिखा हुआ है. इस बारे में पूछने पर यहां के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि ये लाइन सारंगढ़ की पहचान हैं. पहले यहां पान के बहुत शौकीन थे और यहां पर कई जगह पान की खेती भी होती है. यहां बहुत से तालाब हुआ करते थे जिससे यहां पानी की कभी कमी नहीं हुई. छत्तीसगढ़ की संस्कृति में बड़ों का सम्मान स्वरूप प्रणाम करने पर पालगी कहते हैं. इस प्रकार पान, पानी और पालगी सारंगढ़ के लोगों की पहचान और हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा बन चुका है. इसलिए हम लोगों ने अपने मुखिया के स्वागत में इन पंक्तियों को लिखकर रखा है.

https://मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही से फिर पूछताछ, 6 घंटे तक हुए सवाल-जवाब

कार से 8 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

पिथौरा. पुलिस ने एक कार से 8 किलो गांजा जब्त की है. पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को NH 53 गोपालपुर मोड़ डोंगरीपाली चौक के पास 8 किलो गांजा कार क्रमांक CG 06 GJ 4440 में ले जाते गोवर्धन निषाद (40) निवासी महलपारा पिथौरा और मेहत्तर साहू (45) निवासी पिलवापाली के कब्जे से बरामद किया. आरोपियो से गांजा 8 किलो कीमती 80 हजार रुपए, कार कीमती ढाई लाख रुपए, दो मोबाइल कीमती 8 हजार, नकद 2300 कुल 340300 जब्त कर धारा 20 ख, 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक राकेश खुंटेश्वर, सउनि बसंत पाणिग्रही, आरक्षक शैलेश ठाकुर, मिहिर बीसी, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, आरक्षक देव कोसरिया आदि का प्रमुख योगदान रहा.

https://भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर आई महिला से की बदसलूकी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now