पिथौरा. नगर के समीप ग्राम मुढ़ीपार में मामूली विवाद के कारण पोला के दिन एक किसान की गांव के ही एक वृद्व ने हत्या कर दी. वहीं नगर से 10 किलोमीटर दूर के ग्राम पिलवापाली में भी एक वृद्धा का शव ग्राम के तालाब में तैरता मिला. शव रस्सी के सहारे पत्थर से बंधा मिला है. लिहाजा यह मामला भी हत्या का ही मानकर पुलिस जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक पहली घटना समीप के ग्राम मुढ़ीपार की बताई जा रही है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मुढ़ीपार तालाब के पास ही ग्राम के किसान टीकाराम चौधरी का खेत है. चूंकि ये खेत तालाब की मेड़ से लगा है इसलिए मवेशियों के आने-जाने से नुकसान हो रहा था. जिसे रोकने टीका ने मेड़ में कांटे लगाकर मार्ग बंद कर दिया था.
http://Realme C15 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
मार्ग बंद होने से निस्तार भी बन्द हो गया था. जिसका विरोध मुढ़ीपार के ग्रामीणों ने किया और टीका के पास जाकर तालाब का मार्ग खोलने कहा पर टीका ने ग्रामीणों को दूसरी मेड़ से जाने की सलाह दी. बाद ग्रामीण गुस्से में वापस आ गए. ग्रामीणों की वापसी के बाद संतराम सागर टीका के पास पहुंचा और रास्ता खोलने कहने लगा. टीका के मना करने पर संतराम ने समीप में ही एक पेड़ की गिरी टहनी से टीकाराम के सिर पर वार कर दिया. इस घटना में टीकाराम बुरी तरह घायल हो गया जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्रथम उपचार के बाद उसे तत्काल रायपुर उपचार हेतु भेज दिया गया. जहां आज मेकाहारा में टीकाराम (44) की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी संतराम को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारम्भ कर दी है. दूसरी घटना ग्राम पिलवापली की हैं. यहां ग्राम के तालाब में 80 वर्षीया वृद्धा का शव तैरता मिला है. शव ईट से बन्धा पाया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज ग्रामीणों ने जानकारी दी थी कि पिलवापाली के तालाब में किसी अज्ञात महिला का शव तैर रहा है.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं शव को बाहर निकलवाया. महिला की पहचान ग्रामीणों ने ग्राम की ही 80 वर्षीया कार्तिकमती पति देवचारण पटेल के रुप में क़ी. शव एक रस्सी से पत्थर में बंधा था जिससे पुलिस इसे प्रारंभिक तौर पर हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई है. दोनों ही शव का पंचनामा एवं पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं. मुढ़ीपार हत्याकांड के आरोपी 60 वर्षीय संतराम सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पूरे मामले में थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार, एसडीओपी पुपलेश पात्रे, एएसआई प्रकाश नागरची, प्रधान आरक्षक परिहार एवं आरक्षक जुनैद खान एवं मिहिर बीसी का विशेष योगदान रहा.
बच्ची को रोते देख सोनू सूद का ट्वीट- आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी और घर भी नया होगा https://t.co/RdtQMU5vTI
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 20, 2020







