नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को धान की फसल को लेकर मंडियों में किसानों की उपेक्षा संबंधित मुद्दे पर ट्वीट किया. वरुण ने अपने ट्वीट में कृषि नीति पर दोबारा चिंतन करने की जरूरत बताई है. अपने ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि अगर ऐसी व्यवस्था है जिसमें किसानों को मजबूरन अपनी फसल को ही आग लगाना पड़े तो ऐसी नीति पर फिर से चिंतन-मनन करने की आवश्यकता है.
https://सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?
वरुण गांधी ने फसल जलाते किसान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश के किसान समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी. इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी जरूरत है. बता दें कि वरुण गांधी ने बिना प्रत्यक्ष हमला किए हमेशा सरकार की कृषि नीतियों का विरोध किया है. वह हमेशा ही उन किसानों के समर्थन में भी रहे हैं जो केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं.
https://दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज का 79 साल की उम्र में निधन
उत्तर प्रदेश के किसान श्री समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे, जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी।
इस व्यवस्था ने किसानों को कहाँ लाकर खड़ा कर दिया है? कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। pic.twitter.com/z3EjYw9rIz
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 23, 2021









