नई दिल्ली. एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने डांस से सुर्खियां बटोर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव मौनी आएदिन अपनी नई-नई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मौनी रॉय की सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल भी होती है. इस बीच एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ‘लेके पहला पहला प्यार’ गाने पर खूब कमरिया मटका रही हैं.
http://दिल्ली से लौटे भूपेश, बोले- सोनिया-राहुल जिस दिन कहेंगे छोड़ दूंगा सीएम का पद
मौनी रॉय का डांस देखकर उनके फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि मौनी एक क्लासिकल डांसर हैं और उन्हें डांस करना बहुत पसंद है. वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. पिछले साल मौनी की वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया है.
http://डीजे की धुन पर मोनालिसा का जबरदस्त डांस, वीडियो में दिखा ग्लैमरस अंदाज










