नई दिल्ली. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं. हाल ही में मौनी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. इस नए फोटोशूट की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अलग-अलग लुक में दिख रही हैं. व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहना और इसके साथ उन्होंने एक लंबी ब्लैक स्कर्ट को टीमअप किया. उनका ये लुक काफी फैन्सी लग रहा है.
http://SBI में अप्रेंटिस के 8500 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन
तस्वीरों के कैप्शन में मौनी ने लिखा, “Winter belle on a warm summer day.” इसके बाद उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है. मौनी अभी दुबई में हैं और उन्होंने इन फोटो के साथ लोकेशन भी दुबई की ही शेयर की है. बता दें कि मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाली हैं. अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं और इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. देखिए तस्वीरें-
http://WHO ने कोरोना की दवाओं की सूची से हटाया रेमडेसिवीर का नाम










