नई दिल्ली. Motorola ने भारत में अपना फोल्डेबल डिस्प्ले वाला समार्टफोन Moto Razr लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन के लिए आज से आप प्री बुकिंग करा सकते हैं. इसकी बिक्री 2 अप्रैल से शुरू होगी. इसे ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 1 लाख 25 हजार रुपए रखी गई है. लॉन्च ऑफर की बात करें तो इसके साथ सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा. रिलायंस जियो की तरफ से डबल डेटा ऑफर दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए आपको 4,999 रुपए का रिचार्ज कराना होगा. इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच की मुड़ने वाली OLED डिस्प्ले दी गई है जो HD+ है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 21:9 का है. सेकंडरी या कवर डिस्प्ले 2.7 इंच का है.
http://MP : 26 मार्च तक विधानसभा की कार्रवाई स्थगित, सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा
फोन फोल्ड करने के बाद आप इस डिस्प्ले पर नोटिफिकेशन्स देख सकेंगे, सेल्फी क्लिक कर सकेंगे और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 710 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. इस स्मार्टफोन में एक ही कैमरा दिया गया है जो 16 मेगापिक्सल का है. इसे आप सेटिंग्स में बदलाव करके सेल्फी कैमरे के तौर पर भी यूज कर सकते हैं. मोटो Razr 2019 फोन के चिन पर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए USB Type C का सपोर्ट है और इसमें माइक्रो एसडी सपोर्ट नहीं दिया गया है. इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस जैसे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. इसकी बैटरी 2,510mAh की है और इसके साथ 15W का फास्ट चार्ज सपोर्ट भी दिया गया है.
http://शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में आधार प्रमाणीकरण 31 मार्च तक स्थगित










