नई दिल्ली. Moto G8 Power Lite को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है. इसकी कीमत 8,999 रुपए रखी गई है. ये आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 29 मई को दोपहर 12 बजे से होगी. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए कुछ ऑफर्स भी जारी किए गए हैं. ग्राहकों को Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा इस स्मार्टफोन को खरीदने पर मिलेगा. साथ ही यहां कुछ EMI प्लान्स भी दिए गए हैं.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 नए मरीज मिले, अब 67 एक्टिव केस
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB रैम के साथ MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मौजूद है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 16MP का है. इसके अलावा इसमें 2MP मैक्रो कैमरा 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है. फ्रंट में यहां सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ v4.2, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां बैक में दिया गया है.










