আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, इलाज के दौरान मौत, बेटा गिरफ्तार

Published on: September 7, 2021
---Advertisement---

धमतरी. एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को कमरे में बंद कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. बाद इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मगरलोड के डमकाडीह निवासी राजेंद्र निषाद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. घर की स्थिति को देखकर उसकी 50 साल की पत्नी यशोदा निषाद अपने बेटे मानव निषाद (26) को काम करने कहती थी. मानव कुछ काम नहीं करता था, सिर्फ गांव में ही घूमता रहता था. योशदा ने 4 सितंबर को एक बार फिर से मानव का कहा कि बेटा कोई काम किया कर, घूमना-फिरना बंद कर दे. इस बात से मानव गुस्से में आ गया और उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

https://निपाह पर AIIMS विशेषज्ञ ने चेताया- बिना धोए फल खाना खतरनाक

घटना के वक्त योशादा की चीख सुनकर आस-पास के लोग उसके घर पहुंचे. तब तक मानव घर से भाग चुका था. उस वक्त राजेंद्र निषाद भी घर पर नहीं था. आस-पास के लोगों ने किसी तरह घर के मेन गेट को तोड़ा और कमरे के अंदर घुसे. वहां यशोदा बेहद गंभीर हालत में पड़ी हुई थी. लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम ही उसकी मौत हो गई. महिला की मौत की जानकारी सोमवार को सामने आई. घटना की शिकायत करेली बड़ी चौकी में की गई. पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने बताया कि काम करने के लिए दबाव बनाने पर उसने अपनी मां की हत्या की है.

https://निया शर्मा का नया गाना ‘दो घूंट’ रिलीज, दिखा बोल्ड अंदाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now