আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टुनिशा का गला दबाने के आरोप पर छलका मां वनीता का दर्द, कहा- क्या बेटी को…

Published on: January 8, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान की फैमिली ने एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मापर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें कहा था कि टुनिशा की मां उनका ख्याल नहीं रखती थीं. यहां तक कि टुनिशा की मां ने एक्ट्रेस का गला भी दबाने की कोशिश की थी. इन आरोपों पर अब तुनिषा की मां ने जवाब दिया है. एक चैनल के साथ बातचीत में टुनिशा शर्मा की मां ने शीजान खान की फैमिली के द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि मुझे टुनिशा को डांटने का हक है, लेकिन वह बहुत लाडली बेटी थी. मैंने कभी उसे हिट नहीं किया. मैंने उसके पिता से वादा किया था कि मैं उसे हमेशा खुश रखूंगी. मैं उसके लिए सबकुछ करूंगी.

https://सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी से बना डाले कई रिकॉर्ड

अगर वह कुछ भी चाहती थी तो मैं उसे तुरंत देती थी. वनीता ने कहा कि उसने घर में उर्दू बोलना शुरू कर दिया था. जब मैंने उससे पूछा कि वह इतना उर्दू क्यों बोलती है तो उसने मुझसे कहा कि शीजान ने उससे शादी करने का वादा किया था. जिस दिन टुनिशा ने शीजान की चैट पढ़ी थी, उसी दिन उनका ब्रेकअप हो गया था. तभी से वह परेशान रहने लगी थी. टुनिशा मां ने ये भी बताया कि शीजान की मां अक्सर टुनिशा को एक्टर की गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताया करती थीं, जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगी थी. उन्होंने बताया क वह मुझसे कहती थी कि शीजान की मां मुझे परेशान करती है. मैंने भी शीजान की मां से बात की थी और कहा था कि वह टुनिशा को पीछे क्यों घसीट रही हैं.

https://तेज रफ्तार कार ने शिवनाथ ब्रिज पर स्कूटी सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now