रायपुर. कहते हैं दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता, खास मौके में दान का महत्व और भी बढ़ जाता है. ऐसा ही मौका आज था, अक्षय तृतीया का. देवेंद्र नगर में रहने वाले नवीन पाठक की माँ स्वर्गीय श्रीमती प्रतिमा पाठक की आज बरसी थीं. बेटे को याद है कि जब मां जीवित थीं तब आज के दिन वह अपने हाथों से अन्न, जल सहित अन्य सामग्रियों की दान किया करती थीं. अपनी माँ की इस परंपरा को बेटे ने भी जारी रखा है. चूंकि अभी लॉकडाउन है ऐसे में बेटे को वर्तमान में ऐसे बहुत से गरीब, बेसहारा है जो फंसे हुए है और राहत कैम्पों में है और जिन्हें सहायता की सख्त जरूरत है, की कठिनाईयाँ भी जेहन में आईं.
http://अलग-अलग तीन मामले में 29 लीटर शराब जब्त, 4 गिरफ्तार
उन्हे रायपुर जिला में कलेक्टर की पहल पर संचालित डोनेशन ऑन व्हील्स की जानकारी भी थी, जिससे जरूरमंद परिवारों तल राशन पहुंचाई जा सके. नवीन ने जरा भी देरी नहीं की. अपनी माँ की बरसी को यादगार बनाने और उनकी आत्मा को सुकून देने डोनेशन ऑन व्हील्स को घर बुलाया और अपनी पत्नी श्रीमती विनिता पाठक के साथ मिलकर 210 किलो आटा दान किया. नवीन पाठक का मानना है कि उनके इस दान से माँ की आत्मा को जरूर शान्ति मिलेगी. पाठक परिवार की इस सहयोग का कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और अन्य अधिकारियों ने खूब प्रशंसा की.
http://सहयोग मांगने पहुंचे विधायक, जरूरतमंदों के लिए 18937 रुपए की राशि हुई एकत्र







