আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अलग-अलग तीन मामले में 29 लीटर शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

Published on: April 26, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में पटेवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. मुखबिर की सूचना पर रविवार को ग्राम पचरी में पिंटू डोरा पिता दयालु डोरा (24) के घर रेड कार्रवाई की गई. इस दौरान एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 9 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई. इसके अलावा ग्राम पचरी में गुड़ेला तालाब के पास बरगद झाड़ के नीचे दीपेश गिलहरे पिता उदेराम गिलहरे (22) के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई. दोनों मामले में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

http://सहयोग मांगने पहुंचे विधायक, जरूरतमंदों के लिए 18937 रुपए की राशि हुई एकत्र

इसी तरह शनिवार को झलप से पटेवा की ओर जा रही कार टाइटेनियम क्रमांक CG O4 LW 1566 को एनएच 53 बस स्टैण्ड पटेवा के पास रोककर तलाशी ली गई. इस दौरान कार में सवार आरंग निवासी विवेक दुबे पिता शिवसेवक दुबे (37), सुनील कंसारी पिता नीलमणी कंसारी (32) के संयुक्त कब्जे से 2 नग 5-5 लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

http://महानदी पार कर पारागांव पहुंचे दो दंतैल, 8 गांवों में अलर्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now