नई दिल्ली. एक नाबालिग कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में बीते शनिवार को एक 50 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. जिस वक्त महिला की हत्या हुई थी उस वक्त घर पर सिर्फ उसका 16 साल का नाबालिग बेटा ही मौजूद था और उसने खुद फोन कर पिता को अपनी मां की हत्या की जानकारी दी थी. जब पुलिस इस मामले की जांच करने पहुंची तो मृतक महिला के नाबालिग बेटे ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि वो वारदात के दौरान सो रहा था और हत्या किसने की उसे पता नहीं चल पाया. मृतक महिला की हत्या से पहले घर में कोई लूटपाट भी नहीं हुई थी.
http://तस्करी करते पुलिस ने तीन को पकड़ा, 40 किलो गांजा बरामद
इसलिए पुलिस को नाबालिग पर ही शक हुआ तो अधिकारियों ने उससे सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी जिसके बाद नाबालिग आरोपी बेटा टूट गया और उसने अपने ही मां की हत्या की बात कुबूल कर ली. जब पुलिस ने उससे हत्या का कारण पूछा तो बेटे ने बताया कि उसकी मां उससे रोज रात में बार-बार पानी और खाने के लिए तंबाकू मांगती थी जिस वजह से उसे कई बार जगना पड़ता था और उसकी नींद पूरी नहीं होती थी. इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी. नाबालिग आरोपी के पिता ने बताया कि वे शादी समारोह में शामिल होने गए थे जबकि बड़ा बेटा गार्ड की नौकरी करता है और वो ड्यूटी पर था.
http://देवेंद्र फडणवीस ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, कहा- हमारे पास बहुमत नहीं









