राजनांदगांव. रंगकर्मी और संगीतकार सूरज तिवारी (30) का शनिवार को निधन हो गया. सूरज की इच्छा थी कि उनकी अंतिम यात्रा गीत और संगीत के साथ निकाली जाए. मां ने बेटे की अंतिम इच्छा के अनुरूप छत्तीसगढ़ी लोकगीत चोला माटी के राम गाकर अंतिम विदाई दी. दाउ मंदराजी अलंकरण से सम्मानित कलाकार मां पूनम तिवारी मंचों पर चोला माटी के राम… यह गीत कई बार गा चुकी हैं, लेकिन उन्होंने जब बेटे की अर्थी के सामने ये गीत गाया तो वहां मौजूद लोग अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और सभी लोग फफक पड़े.
http://भारत सरकार ने जारी किया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का नया मानचित्र
कला जगत से जुड़े सूरज के साथियों ने तबला, हारमोनियम में संगत भी दी. पूनम तिवारी ने बताया कि उनके बेटे की यही इच्छा थी, इसलिए उसे पूरा किया. बता दें कि रंगछत्तीसा के संचालक, रंगकर्मी व संगीतकार सूरज ह्दय रोग से पीड़ित थे. बीते 26 अक्टूबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार सुबह उनका निधन हो गया. सूरज की असमय मौके के बाद से सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी लोगों ने श्रद्धांजलि दी. वहीं उनकी मां की तरफ से गाया गया लोकगीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
http://VIDEO : हनी सिंह का नया गाना ‘ठुमका’ रिलीज, बार-बार सुनने का करेगा मन







