नई दिल्ली. दुनिया में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. चीन में कोरोना की सुनामी देखी जा रही है. इस बीच आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो महिलाओं ने कोविड-19 से संक्रमित होने के डर से खुद को दो साल तक अपने घर में कैद रखा. यह चौंकाने वाली घटना काकीनाडा के कुययेरु गांव की है. परिवार के मुखिया ने मां और बेटी की बिगड़ती हालत के बारे में अधिकारियों को सूचना दी, बाद दोनों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्यकर्मी जब महिलाओं को लेने पहुंचे, तो उन्हें गुस्से का शिकार होना पड़ा. महिलाओं ने कमरे का दरवाजा खोलने से ही मना कर दिया.
https://चुनाव से पहले भविष्य को लेकर लूंगा फैसला : सिंहदेव
बाद जैसे-तैसे महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें दरवाजा खोलने के लिए मना लिया और जबरन अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि दोनों महिलाओं के मानसिक रूप से बीमार होने का शक है. मणि और उनकी बेटी दुर्गा भवानी ने कोविड के कहर के बाद 2020 में खुद को घर की चार दीवारों में कैद कर लिया था. हालांकि बाद में कोरोना महामारी पर काबू पा लिया गया लेकिन मां-बेटी ने खुद को आइसोलेट रखा. मणि के पति उन्हें खाना-पानी दे रहे थे लेकिन वह पिछले एक हफ्ते से उन्हें भी अपने कमरे में नहीं आने दे रही थी. बाद उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस बारे में बताया.
https://निजी क्रिप्टोकरेंसी से पैदा हो सकता है वित्तीय संकट : RBI गवर्नर









