कोरबा. एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक महिला गिरजा बाई की मानसिक स्थिति 3-4 महीनों से ठीक नहीं थी. सोमनाथ की पत्नी गिरिजा बाई (26) बुधवार रात अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 साल के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ सोई. परिवार के बाकी सदस्य भी सो गए, लेकिन देर रात गिरिजा उठी और दोनों बच्चों को लेकर पड़ोसी के कुएं के पास चली गई. पहले उसने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका और बाद में खुद भी कुएं में छलांग लगा दी.
https://लखनऊ में दीवार ढहने से 9, उन्नाव में छत गिरने से 3 लोगों की मौत
सुबह जब परिजनों ने दोनों बच्चों और उनकी मां को नहीं देखा, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया. काफी ढूंढने पर तीनों की लाश कुएं में मिली. पति सोमनाथ ने कहा कि उसे पता नहीं चला कि रात में किस वक्त उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर निकली. फिलहाल, तीनों की लाश निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. मामले को संदिग्ध मानते हुए 174 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने मर्ग कायम किया है.
https://सींग वाला अनोखा सांप! वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन







