আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लखनऊ में दीवार ढहने से 9, उन्नाव में छत गिरने से 3 लोगों की मौत

Published on: September 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कैंट के दिलकुशा इलाके में दीवार गिरने की घटना हुई है. मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. ये लोग दीवार के पास सो रहे थे. अचानक दीवार गिरने से ये सभी लोग चपेट में आ गए. सीएम योगी आदित्यनाथ घटना को संज्ञान ले लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए.

https://सींग वाला अनोखा सांप! वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने का भी ऐलान किया. वहीं, सभी घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के भी सीएम ने निर्देश दिए हैं. वहीं, उन्नाव में भी एक घर की छत गिरने का मामला सामने आया है. उन्नाव में छत गिरने से 2 नाबालिगों समेत 3 की मौत हो गई है. वहीं, एक महिला घायल हो गई है. बता दें कि इस हादसे में 20 साल के एक किशोर, 4 साल और 6 साल के दो बच्चों की मौत हो गई है. आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायल महिला की पहचान मृतकों की मां के रूप में हुई है.

https://महंगे कोयले का पूरा इफेक्ट आना बाकी, और बढ़ेगा बिजली का बिल : भूपेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now