नई दिल्ली. मानसून सामान्य तारीख से 6 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. राजस्थान और गुजरात में भी बारिश शुरू हो चुकी है. वहां 8 जुलाई तक आने वाला मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है.
https://महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर बने राहुल नार्वेकर
गुजरात और राजस्थान में शुक्रवार को मौसम की पहली बारिश होने के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तारीख से 6 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. एक जून की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत केरल में हुई थी. मौसम विभाग ने कहा कि आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है. आईएमडी के अनुसार, राजस्थान को छोड़कर मानसून के मुख्य क्षेत्र में आने वाले सभी राज्यों में अब तक कम मानसूनी वर्षा हुई है. मानसून मुख्य क्षेत्र में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा आते हैं, ये वर्षा पर आश्रित कृषि क्षेत्र हैं.
https://चार साल की बच्ची से अनाचार, आरोपी कोटवार गिरफ्तार









