আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मोदी सरकार की सौगात, एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलेगी दोगुनी सब्सिडी

Published on: February 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत दी है. मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर दी जा रही सब्सिडी को लगभग दोगुना कर दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. साथ ही गैस की कीमतें बढ़ने की वजह भी बताई. बयान में कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में अभी तक प्रति सिलेंडर 153.86 रुपए की सब्सिडी मिलती थी जिसे बढ़ाकर 291.48 रुपए कर दिया गया है. इसी प्रकार से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बांटे गए कनेक्शन पर अभी तक 174.86 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलती थी. अब इसे बढ़ाकर 312.48 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया गया है.

http://बुरी तरह दरका है कांग्रेस का जनाधार : भाजपा

बता दें कि घरेलू उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है. इससे ज्यादा खरीदने पर बाजार भाव से भुगतान करना होता है. सरकार ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सफाई दी है. सरकार ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उसे घरेलू बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है. सरकार के कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जनवरी 2020 में एलपीजी की कीमत 448 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर 567 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पर पहुंच गई हैं, जिस कारण उसे कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

http://धान खरीदी की मियाद 15 मार्च तक बढ़ाएं अन्यथा आंदोलन : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now