नई दिल्ली. क्या आपने मॉर्डन जमाने के ‘नास्त्रेदमस’ के बारे में सुना है. ब्राजील के एथोस सैलोम (36) खुद को मॉर्डन जमाने का नास्त्रेदमस बताते हैं. एथोस ने साल 2023 के लिए संभावित भविष्यवाणी की है. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक एथोस की सबसे पहली भविष्यवाणी एक नई महामारी को लेकर है. उन्होंने कहा कि एक नई घातक महामारी अंटार्कटिका में बर्फ की सतह के नीचे दुबकी हुई है. वह दुनिया को पंगु बनाने के इंतजार में है. बर्फ में दबे विषाणुओं पर वैज्ञानिकों की हाल में हुई शोध ने उनकी भविष्यवाणियों को बल दिया है. शोध में लगभग 50 हजार साल पुराने ‘जोंबी वायरस’ की खोज शामिल है.2021 में ओहायो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने तिब्बती ग्लेशियरों में निष्क्रिय पड़े 28 अज्ञात वायरस की खोज की थी.
https://PNB ने सेविंग्स अकाउंट और FD पर बढ़ाई ब्याज दरें
माना जा रहा है कि जैसे-जैसे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी ये वायरस खतरा बनेंगे. एथोस का मानना है कि अंटार्कटिका की बर्फ से यह वायरस निकलेंगे. एथोस ने 2023 के लिए एक अजीबोगरीब भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि अमेरिका में स्थित एरिया-51 में कई राज दबे हुए हैं. एरिया 51 में कोल्ड वॉर के समय से ही UFO से लेकर एलियन तक की थ्योरी दी जाती रही है. अब एथोस ने इसे लेकर दावा किया है इसमें एक गहरी गुफा है, जो 2023 में खुलेगी. उनका दावा है कि यह गुफा दूसरी दुनिया का रास्ता होगा. एथोस ने कोरोना से जुड़ी तीसरी भविष्यवाणी की है. इसमें उन्होंने दावा किया कि कोरोना कम नहीं होगा, लेकिन वायरस की एक नई दवा बनाई जाएगी जो वास्तव में शैवाल से बनेगी.
https://शीजान के परिवार ने कहा- टुनिशा के खुद के परिवार के साथ नहीं थे अच्छे संबंध









