नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्रवाई के दौरान एक भाजपा विधायक मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे. समाजवादी पार्टी ने इनका वीडियो शेयर किया है और भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- महोबा से बीजेपी विधायक विधानसभा में तीन पत्ती गेम खेल रहे हैं. कर्नाटक में बीजेपी विधायक मोबाइल पर पॉर्न देखते पाए गए थे. समाजवादी पार्टी की मीडिया विंग ने पोस्ट में आगे लिखा- बीजेपी विधायकों को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं. ये सिर्फ भ्रष्टाचार, बलात्कार और फालतू गेम्स में संलिप्त हैं. ये भाजपाई जनसेवक और जनप्रतिनिधि हैं?
https://Realme GT Neo 3T भारत में लॉन्च, 64MP कैमरा और 80W चार्जिंग
शर्मनाक! बता दें कि इस पोस्ट को 24 सितंबर को @MediaCellSP के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक कई यूजर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं. एक यूजर ने लिखा- अब डेढ़ लाख का फोन लिया है तो यही उम्मीद है. दूसरे यूजर ने लिखा- इन्हें भी कोई सस्पेंड करेगा क्या? सरकारी नौकरी वालों पर तो जांच करके कार्रवाई हो जाती अब तक. तीसरे यूजर ने लिखा- शर्मनाक. एक अन्य यूजर ने भी इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भाजपा विधायक सदन में बैठकर मोबाइल में ताश खेल रहे हैं. एक महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह के कृत्य किये जाएंगे तो महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी की समस्याओं को कौन सुनेगा?









