सरायपाली. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किस्मतलाल नंद की सुपुत्री मीनू नंद का व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा वर्ष 2019 में चयन हुआ है. उक्त चयन से समाज, गांव, परिवार, शुभचिंतकों एवं विधानसभा क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है. सात नवम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश 2019 के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की गई. छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश के कुल 39 पदों पर विज्ञापित किया गया है.
http://प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB का छापा, ड्रग्स बरामद
सूची में मीनू नंद को पूरे छत्तीसगढ़ में 7 वें स्थान पर जगह मिली है. मीनू नंद ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता किस्मत लाल नंद के मार्गदर्शन एवं माता सादवती नंद को दिया है. मीनू नंद की इस उपलब्धि पर सरायपाली नपाध्यक्ष अमृतलाल पटेल, कांग्रेस नेता जयंत चौधरी, बलराम भोई, दीपक शर्मा, महेंद्र बाघ, हीरेन्द्र पटेल, गोपाल पटेल, जनपद अध्यक्ष बसना रुकमणी सुभाष पटेल, हेमकुवंर रमेश पटेल सरपंच संघ अध्यक्ष बसना व परिवारजनों, सामाजिक जनों सहित अंचल के शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है.
http://दीपिका ने ‘गुच्ची’ गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, देखिए वीडियो







