महासमुंद. संयोजक छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति रायपुर व पूर्व पार्षद पंकज साहू ने कहा कि नगर पालिका परिषद की पीआईसी की बैठक में विधायक महासमुंद एवं विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास ने स्व. भागवत कोसरिया की स्मृति में 1.5 करोड़ रुपए की लागत से आडिटोरियम निर्माण की घोषणा की पर कार्य के लिए राशि आबांटित नहीं की. ऑडिटोरियम निर्माण के लिए नपा के अधोसंरचना मद की राशि से निर्माण कराने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी से पीआईसी में प्रस्ताव रखा गया. पीआईसी में सभापतियों ने अधोसंरचना मद से निर्माण कराने के प्रस्ताव का विरोध किया क्योंकि इस मद से रोड, नाली, भवन तथा अन्य अतिआवश्यक निर्माण कार्य करवाया जाता है.
https://मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात
उन्होने कहा कि पीआईसी में उपस्थित उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता बैठक में अन्य सभापतियों के प्रस्ताव पर सहमत थे लेकिन अखबारों में प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं. इसी प्रकार पूर्व नपाध्यक्ष ने विधायक के साथ आंदोलन करने अखबारों में बयान दिया है लेकिन आंदोलन नहीं किया. इस विवाद की स्थिति पर भाजपा समर्थित सभापतियों व नपाध्यक्ष के द्वारा चौपाल लगाकर विधायक से रूबरू चर्चा की चुनौती दी है. ऐसी स्थिति में विधायक और कांग्रेस पार्टी के पार्षदों को चुनौती स्वीकार कर चौपाल में चर्चा के लिए सहमति दिया जाना चाहिए. उन्होने कहा कि चौपाल में नगर की जनता को भी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए तथा निष्पक्ष निर्णायक की कमेटी बनाई जानी चाहिए.
https://भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त







