আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

Published on: November 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दूसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए. जवाब में भारत ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 80 गेंदों पर 117 रन जोड़े. टिम साउदी ने राहुल (65) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. रोहित (55) को साउदी ने गुप्टिल के हाथों कैच कराया. पिछले मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 1 रन बनाकर पवेलियन चलते बने.

https://मुख्यमंत्री ने दी राज्य के विद्युत कर्मियों को डीए और बोनस की सौगात

वेंकटेश अय्यर 11 गेंदों पर 12 रन और ऋषभ पंत 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे. पंत ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान टिम साउदी ने तीन विकेट झटके. इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की और पहले पावरप्ले में 60 रन जोड़ लिए. हालांकि भारतीय गेंदबाज समय-समय पर न्यूजीलैंड का विकेट गिराते रहे, जिसकी वजह से कीवी टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही. न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 34 रनों का योगदान दिया. मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने 31-31 रन जोड़े, वहीं मार्क चैपमैन 21 रन बनाकर आउट हुए. भारत की तरफ से हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और दो विकेट झटके. अश्विन, भुवनेश्वर, चाहर, अक्षर को 1-1 विकेट मिला.

https://मुख्यमंत्री ने की जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्य तथा सरपंचों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now