আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बरसात के दिनों में नहीं होगी आने-जाने में परेशानी, विधायक ने किया सीसी रोड सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन

Published on: July 3, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत कोसरंगी में रंगमंच का लोकार्पण, सीसी रोड व उपस्वास्थ्य केंद्र में आहाता निर्माण का भूमिपूजन किया गया. यहां सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में दिक्कतें आती थी. सीसी रोड बनने से बरसात के दिनों में आने-जाने में ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की. विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, गोविंद साहू, राजेन्द्र चन्द्राकर मौजूद थे. विधायक श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

http://तेल के मूल्यों में वृद्धि हो रही है तो अब कहां दुबके हुए हैं भाजपा के बड़े नेता : रश्मि

पानी, सड़क के साथ ही प्राथमिकता के साथ गांवों में सुविधा के लिए शुरू से प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस विषम परिस्थतियों में भी विकास कार्यों को पूरा कराया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत के सभापति दिग्विजय साहू, गब्बर साहू, हेमंत डडसेना, रमाकांत ध्रुव, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, सरपंच उमा साहू, हीरा बंजारे, नारायण नामदेव, आवेज खान, छन्नू साहू, कार्तिक साहू, घसिया साहू, जगदीश निषाद, जीवन यादव, सुरेश साहू, घनश्याम निषाद, सोहन साहू, संतोष बंजारे, श्याम बंजारे, धनेश्वरी निषाद, रूखमणी साहू, पंचराम सारथी, प्रेमलता साहू, अनुसूईया साहू, डिगेश्वर साहू, कौशिल्या टंडन आदि मौजूद थे.

http://एएसआई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now