बागबाहरा/खल्लारी. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना 1 माह का वेतन और विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है. उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन भी कोविड-19 से बचाव एवं नागरिकों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा मुझे पूरा विश्वास है कि शासन द्वारा इस विषय में एहतियातन हेतु लिए गए कठोर फैसलों का निश्चित ही हमें अच्छा दूरगामी परिणाम प्राप्त होगा.
http://कोरोना से उपजे संकट के खिलाफ सांसद चुन्नीलाल ने दिए एक करोड़ एक लाख
श्री यादव ने कहा है कि इस महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत करता हूं, मुख्यमंत्री के कुशल नेतृव से ही छत्तीसगढ़ में समय रहते लॉकडाउन कर लिया गया जिससे प्रदेश में इस वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने में मदद मिल पा रही है. उन्होने नागरिको से भी अपील की है कि इस विषम परिस्थिति में सरकार के निर्देशों का पालन करें. अनावश्यक रूप से घरो से न निकलें, अतिआवश्यक होने पर पूरी सावधानी के साथ ही निकलें. सावधानी और समझदारी ही कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर सिद्ध होगा.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला, अब तक 7 संक्रमित







