আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला, अब तक 7 संक्रमित

Published on: March 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. राजधानी रायपुर में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव एक और नया मामला सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने नए केस की पुष्टि की है. कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके का है. वह हाल ही में यूके से लौटा है. मरीज की उम्र 21 साल है. राजधानी लौटने के बाद से उसे होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई थी. कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद से उसका सैम्पल लिया गया था. जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला. फिलहाल युवक को एम्स में आइसोलेशन में रखा गया है.

http://नगर को कीटाणुमुक्त करने प्रतिदिन सेनेटाइज करा रहे नपं अध्यक्ष

ग्रामीणों ने लगाया गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक

जगदलपुर. कोरोना वायरस से लड़ाई में एक छोटा सा प्रयास पूरे गाँव को संक्रमण से बचा सकता है. ऐसा प्रयास सभी जिलों में देखने को मिल रहा है. बस्तर जिले के कई गांवों में इस प्रकार के प्रयास ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है. ग्राम पंचायत तालनार के ग्राम निगरानी समिति के लोगों ने गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है. गांव की बाहरी सीमा में अस्थाई बेरियर लगाकर लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किए हुए है. साथ ही बाहर कमाने गए लोग यदि वापस गाँव आ रहे है तो उसकी जानकारी प्रशासन तक पहुँचाने में सहयोग कर रहे हैं. कई गाँव के जागरूक नागरिकों ने बाहर से आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया है.

http://हैदराबाद यूनिवर्सिटी ने किया कोरोना वायरस का टीका बनाने का दावा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now