दंतेवाड़ा. कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी (पीएसओ) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवान की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. पीएसओ का नाम आसोराम कश्यप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक देवती कर्मा जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. उनके गृह जिले फरसापाल स्थित बंगले की सुरक्षा में जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप भी तैनात था.
http://अगले 48 घंटे घना कोहरा छाने की संभावना, चेतावनी जारी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12.55 बजे आशोराम कश्यप मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. राइफल से एक राउंड फायर किया गया और गोली उनके दाहिने ओर सीने लगी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही फरसापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. उन्होंने जवाने की राइफल जब्त करने के साथ ही शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है. पुलिस की ओर से उनके परिवार को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://Vivo S1 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस







