আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

MIvsRCB : रोमांचक मुकाबले में RCB ने MI को 2 विकेट से हराया

Published on: April 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL के 14वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने लगातार 9वें सीजन में अपना पहला मैच गंवाया है. वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 4 बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेला और पहली बार जीत दर्ज की है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे. जवाब में बेंगलुरु टीम 8 विकेट गंवाकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए.

http://कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना पॉजिटिव, की ये अपील

उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 39 और विराट कोहली ने 33 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और मार्को जेंसन ने 2-2 विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए. टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बनाए थे, लेकिन आखिरी 30 बॉल में 31 रन जोड़े और 6 विकेट गंवा दिए. ओपनर क्रिस लिन ने 35 बॉल पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31 और ईशान किशन ने 28 रन बनाए. आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

http://वित्तीय अनियमितता और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, सहायक ग्रेड 2 निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now