আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस पर भ्रामक फोटो प्रचारित, होगी एफआईआर

Published on: March 14, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. वाट्सअप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना वायरस के दो पॉजीटिव केस पाए जाने संबंधी भ्रामक फोटो प्रचारित करने वाले अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने सिटी कोतवाली में आवेदन दिया गया है. जिला चिकित्सालय महासमुंद के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की ओर से सिटी कोतवाली में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा घोड़ारी में कोरोना वायरस के पॉजीटिव केस पाए जाने तथा जिला चिकित्सालय में इसकी पुष्टि किए जाने के संबंध में भ्रामक फोटो प्रचारित किया जा रहा है.

http://मास्क और हैंड-सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल

उक्त फोटो भ्रामक होने के साथ-साथ पूर्णत: असत्य एवं निराधार है. इस प्रकार के भ्रामक प्रचार से जन सामान्य में भय की स्थिति उत्पन्न होती है अत: उक्त संबंध में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए. इस मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी राकेश खुंटेश्वर ने बताया कि सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने एफआईआर व आवश्यक कार्रवाई बाबत् आवेदन दिया है. जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी.

http://नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट के बाद की फायरिंग, 2 सीएएफ जवान शहीद, एक घायल

http://कोरोना वायरस आपदा घोषित, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now