আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट के बाद की फायरिंग, 2 सीएएफ जवान शहीद, एक घायल

Published on: March 14, 2020
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया. नक्सलियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी. ब्लास्ट की चपेट में आकर सीएएफ के दो जवान शहीद हो गए, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक बारसूर पल्ली सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. नक्सली बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण बोधली कैंप से सीएएफ और पुष्पाल कैंप से सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवानों को रोड ओपनिंग के लिए भेजा गया था. जवान मारडूम क्षेत्र से पुष्पाल के आगे घोटियामोड़ के पास पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया.

http://अनाचार की कोशिश करने वाले को पंचायत ने दी दो थप्पड़ मारने और पैर छूकर माफी मांगने की सजा

इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने बताया कि प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर सीएएफ के जवान उपेंद्र और देवेंद्र सिंह शहीद हो गए. घायल हुए सीआरपीएफ जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है. नक्सलियों की फायरिंग के जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की. मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने दो वायरलेस सेट और एक AK-47 लूटकर ले गए हैं. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है.

http://कोरोना वायरस आपदा घोषित, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now