बिलासपुर. वन विभाग के ट्रेनी SDO पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने का आरोप लगाया है. आरोपी के खिलाफ सरकंडा थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया है. जानकारी के मुताबिक ट्रेनी SDO मानवेंद्र मारकंडे और युवती दोनों भिलाई के रहने वाले हैं. तीन साल पहले परीक्षा की तैयारी करते समय दोनों की कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई. इस बीच युवती बिलासपुर आ गई और किराए के मकान में रहकर फॉरेस्ट एग्जाम की तैयारी करने लगी. आरोपी युवक बीच-बीच में युवती से मुलाकात करने बिलासपुर उसके घर आता रहता था. यहीं उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए.
http://चपरासी के भरोसे एक हाईस्कूल, एकमात्र शिक्षक की कोरोना से मौत के बाद नई नियुक्ति नहीं
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि मानवेंद्र हमेशा उससे ये कहता रहता था कि वन विभाग में सिलेक्शन हो जाए तो फिर वे दोनों शादी करेंगे. दोनों ही फॉरेस्ट एग्जाम की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए थे. इस दौरान युवक ने तो एग्जाम क्रैक कर लिया, लेकिन युवती का सिलेक्शन नहीं हो सका. नौकरी लगने के बाद जब युवती ने आरोपी से शादी का वादा पूरा करने की बात कही तब वह मुकर गया. बाद अब युवती ने मानवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. इस समय आरोपी मानवेंद्र मारकंडे असम में ट्रेनिंग कर रहा है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
http://सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं टॉप मॉडल और अभिनेत्री, 2 घंटे का चार्ज था 2 लाख रुपए







