बालोद. नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला गुरुर थाना क्षेत्र के डोटोपार गांव का है. पुलिस ने बताया कि पलारी निवासी अजय साहू (17) और ओझागहन निवासी रोशनी नेताम (16) एक साथ लोहारा स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे. शनिवार देर रात लड़की के परिवार वाले जब सो गए, उसके बाद चुपके से घर से निकलकर, पहले से बाइक लेकर तैयार अजय साहू के साथ निकल गई. करीब 4-5 किमी की दूरी पर मौजूद पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
http://दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके… राफेल डील पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा
आसपास के लोगों ने सुबह जब दोनों को फांसी पर लटकते देखा तो तत्काल गुरूर थाने में सूचना दी. बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है. दोनों के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की विवेचना की जा रही है. मौके से एक बाइक और लड़के का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिवार वालों को भी थी. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण उनका परिवार राजी नहीं था.
http://कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे







