नई दिल्ली. एक 17 साल की लड़की को कथित तौर पर उसके ब्वॉयफ्रेंड और दोस्तों ने अगवा करके पहले कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया बाद उसे जिंदा जला दिया. शनिवार को 90 प्रतिशत तक जलने की वजह से उसकी मौत हो गई. लड़की पर उसके ब्वॉयफ्रेंड और उसकी मां ने कथित तौर पर आग लगाई थी. घटना दक्षिणी त्रिपुरा के शांतिरबाजार में शुक्रवार को घटित हुई. पुलिस का कहना है कि लड़की को आरोपी के पड़ोसियों ने बचाया और उसे जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की को पिछले दो महीने से फिरौती के लिए बंदी बनाकर रखा था. लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी जिसकी पहचान अजॉय रुद्रपाल के तौर पर हुई है,
http://दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग, 35 की मौत, 56 का रेस्क्यू
उसने लड़की की रिहाई के लिए 50 हजार रुपए की मांग की लेकिन वह शुक्रवार तक केवल 17 हजार रुपए ही दे पाए. जिससे अजॉय नाराज हो गया और उसने लड़की पर आग लगा दी. दक्षिणी त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक जल सिंह मीणा ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी अजॉय को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि लड़की सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से मिली थी. वह दिवाली के बाद उसके साथ भाग गई जब उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया. इसके बाद आरोपी ने फिरौती के लिए कथित तौर पर उसे बंदी बना लिया और अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि इस मामले की पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की पदोन्नति, आदेश जारी









