दुर्ग. अंडा गांव में हुई 15 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार धनराज नेताम ने अपने मित्र पंचूराम देशमुख को फांसी की रस्सी से पूजा-पाठ कर पैसा झड़ने की बात बताई थी. इस जानकारी के बाद पंचू तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा कमाने के चक्कर में पड़ गया. वह कई दिनों तक फांसी की रस्सी की जुगाड़ में लगा रहा. रस्सी नहीं मिलने से उसने अपने रिश्तेदार नाबालिग साले रुद्र की हत्या की योजना बनाई. बीते 23 दिसंबर सुबह रुद्र को वह मेला दिखाने की बहाने अपने साथ ले गया. आलबरस और निकुम मार्ग के बीच सुनी जगह पर पंचू ने जमकर शराब पी, अपने 15 वर्षीय साले रुद्र को भी शराब पिलाई.
http://प्रिया प्रकाश वॉरियर ने फिर आंख मारकर मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, वीडियो वायरल
इसके बाद अंधविश्वास में डूब पंचू ने वहीं पर रस्सी से घला घोंटकर रुद्र की हत्या कर फरार हो गया. बाद देर रात उसने घटना स्थल पर वापस पहुंच शव को पैरा से जला दिया था. पुलिस को जानकारी मिली कि पंचूराम धमतरी जिले में बोराई गाँव में है. पुलिस ने दबिश दी और पंचू पकड़ा गया. पंचू से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस घटना में उसका साथी धनराज नेताम भी शामिल है. पंचू ने बताया कि धनराज नेताम से उसकी दोस्ती ढाई साल पहले हुई थी. धनराज ने पैसा कमाने का यह तरीका बताया था. उसने कहा था कि फांसी की रस्सी लाकर दोगे तो तुम्हें लखपति बना दूंगा. मैं धनराज के झांसे में आ गया और रुद्र की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त रस्सी, कागज अन्य समान जब्त कर लिया है.
http://निर्विरोध बन सकते हैं आत्माराम अध्यक्ष और दिलप्रीत उपाध्यक्ष!







