रजिंदर खनूजा
पिथौरा. स्थानीय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर आत्माराम यादव और उपाध्यक्ष पद पर दिलप्रीत सिंह खनूजा का निर्वाचित होना तय माना जा रहा है. ज्ञात हो कि इस चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. इसके अलावा 3 निर्दलीय भी आत्माराम खेमे में शामिल हो चुके हैं. पिथौरा नगर पंचायत चुनाव में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो सकता है. इसकी पुष्टि स्वयं कांग्रेस के नेता भी कर रहे हैं. ज्ञात हो कि अध्यक्ष बनने वाले आत्माराम यादव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के अनुज हैं जबकि उपाध्यक्ष पद के दावेदार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह खनूजा के पुत्र हैं. अध्यक्ष पद के दावेदार आत्माराम यादव वार्ड 2 और उपाध्यक्ष पद के दावेदार दिलप्रीत सिंह खनूजा वार्ड 11 से पार्षद चुने गए हैं.
http://रात 8 बजे धान जब्त करने पहुंची पुलिस टीम, दहशत में परिवार
पिथौरा नगर पंचायत में इस बार अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होने की संभावना है. यदि ऐसा हुआ तो यह नगर पंचायत पिथौरा के गठन के बाद का इतिहास होगा. यहां यह बता देना लाजिमी होगा कि इस नगर पंचायत में पहली बार भाजपा को इतनी करारी हार का सामना करना पड़ा है. भाजपा को 15 में से मात्र 2 ही सीटें मिली है. लिहाजा भाजपा अपने बूते पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव भी लड़ने की स्थिति में नहीं है क्योंकि इनके पास प्रस्तावक समर्थक के लिए भी पार्षद कम हैं. निर्दलीय पार्षदों की बात करें तो मात्र एक पार्षद वार्ड 8 ही नगर में हैं. शेष निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के कैम्प में चले गए हैं.
http://इसरो 2020 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-3, होगा पहले से ज्यादा इकोनॉमिकल







