नई दिल्ली. रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. वे 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनका इस समय एम्स में इलाज चल रहा था. अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे. गुरुवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा. उनके निधन के चलते गुरुवार को दिल्ली के ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने ट्वीट कर कहा- सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की.
http://शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हो अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था : मुख्यमंत्री
वह एक समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे. उनका निधन दुखदायी है. दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है. शांति. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी रेल राज्य मंत्री के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से मुझे धक्का लगा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं. उनके बार में यह दुखद समाचार सुनकर काफी दुख हुआ.
http://POCO X3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Shri Suresh Angadi was an exceptional Karyakarta, who worked hard to make the Party strong in Karnataka. He was a dedicated MP and effective Minister, admired across the spectrum. His demise is saddening. My thoughts are with his family and friends in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/2QDHQe0Pmj
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2020









