আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

108MP कैमरे वाला Mi 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: May 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Xiaomi ने 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन Mi 10 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. शाओमी Mi 10 5G को दो वेरिएंट में उतारा गया है, इसकें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है जबकि इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपए है. ग्राहक इस नए डिवाइस को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं. नए Mi 10 5G की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसके अलावा कंपनी इस फ़ोन की खरीद पर ग्राहकों को ऑफर्स भी दे रही है, HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन को खरीदने पर 3,000 रुपये का कैशबैक और साथ में 10,000 mAh का पावर बैंक मिलेगा.

http://संजय श्रीवास्तव ने पूछा- शराब के मुद्दे पर भाजपा की चुनौती पर कांग्रेस नेताओं को साँप क्यों सूंघ गया?

इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है. डिस्प्ले काफी अच्छा माना जा रहा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया है और यह 5G को सपोर्ट करता है. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4,780mAh की बैटरी लगी है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है. इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, GPS, NFC और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

http://पांच कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 16 का एम्स में इलाज जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now