আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संजय श्रीवास्तव ने पूछा- शराब के मुद्दे पर भाजपा की चुनौती पर कांग्रेस नेताओं को साँप क्यों सूंघ गया?

Published on: May 9, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने तीखा कटाक्ष किया है कि शराब के मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की चुनौती पर कांग्रेस नेताओं को साँप सूंघ गया है. उन्होने पूछा कि लॉकडाउन में शराब दुकानें खोलने के मुद्दे पर भाजपा को चुनौती देने वाले कांग्रेस नेता और सांसद-विधायक व जनप्रतिनिधि अब श्री कौशिक की चुनौती स्वीकार कर अपनी ही सरकार के फैसले पर पुनः समीक्षा करने की बात कहने का नैतिक साहस कब दिखाएंगे. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले भाजपा शासित राज्यों में शराब के कारोबार को रोकने की बात कहते हुए कहा था कि उसके बाद भाजपा के लोग कांग्रेस सरकार से शराब कारोबार बन्द करने के लिए कहें. इस पर नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कांग्रेस नेताओं को प्रदेश में शराब के कारोबार को रोकने के लिए दबाव बनाने की चुनौती दी थी.

http://पांच कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 16 का एम्स में इलाज जारी

श्री श्रीवास्तव ने दोहराया कि उत्तरप्रदेश के भाजपा सांसद सत्यदेव पचैरी और साक्षी महाराज सहित भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य में शराब बिक्री की अनुमति देने के फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया है. इस परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस नेताओं से पूछा है कि क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़बोले नेताओं, सांसदों और विधायकों में प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ एक शब्द भी बोलने का नैतिक साहस है. श्री श्रीवास्तव ने तंज कसा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता अब तक श्री कौशिक की चुनौती को स्वीकार करने का नैतिक साहस ही नहीं जुटा पाए हैं. शराब की कोचियागिरी में मशगूल प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर पहले अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर शराब दुकानें खोलने के फैसले पर पुनर्विचार करने का दबाव बनाएं और फिर केन्द्र सरकार को शराब बिक्री की अनुमति देने के लिए कोसने के अपने राजनीतिक दुराग्रह का परिचय दें. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि शराब बेचकर कमीशन से अपनी तिजोरियाँ भरने के चक्कर में केन्द्र सरकार के खिलाफ मिथ्या प्रलाप करते कांग्रेस नेताओं और प्रदेश सरकार को अब नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक की चुनौती स्वीकार करने का नैतिक साहस तो दिखाना चाहिए ताकि बड़ी-बड़ी दुहाई देने के बाद भी कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की कोई चीज बची होने का उनका भरम कायम रहे.

http://शाह की सेहत से जुड़ी अफवाह फैलाने के आरोप में 4 हिरासत में

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now