नई दिल्ली. Mercedes-Benz ने दो नए मॉडल GLB और ऑल-इलेक्ट्रिक EQB भारत में लॉन्च कर दिया है. मर्सिडीज GLB SUV तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 63.80 लाख रुपए रखी गई है. वहीं, इलेक्ट्रिक कार सिर्फ एक EQB 300 4Matic ट्रिम में आती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपए तय की गई है.
https://घर आने से मना किया तो महिला की हाथ-पैर, कान काटकर हत्या
Mercedes-Benz GLB
GLB एक 7-सीटर एसयूवी है, जो तीसरी पंक्ति में दो एडिशनल इंडीविजुअल सीटों की पेशकश करती है. इसे अक्सर “मिनी जीएलएस” के रूप में जाना जाता है. यह कार दो इंजन ऑप्शंस के साथ तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है. जीएलबी 220d वैरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन है जो 3,800 आरपीएम पर 188 बीएचपी और 1,600-2,600 आरपीएम पर 400 एनएम जेनरेट करता है. इसमें 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 5,500 आरपीएम पर 161 बीएचपी और 1,620-4,000 आरपीएम पर 250 एनएम जेनरेट करता है. पेट्रोल इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है, जबकि डीजल को 8-स्पीड डुअल-क्लच यूनिट और वैकल्पिक ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है.
https://महाकाल मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मियों का फिल्मी गाने पर डांस, बर्खास्त
EQB 300 4Matic
EQB कार GLB का फुल-इलेक्ट्रिक वर्जन है. इसमें एक जैसी बॉडी शेल का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन ब्रांड की EQ रेंज ईवी से प्रेरित एक यूनिक फ्रंट लुक पेश करता है. ईक्यूबी 300 4Matic में 225 BHP और 390 Nm के पीक आउटपुट के साथ डुअल-मोटर सेटअप का इस्तेमाल करता है. मर्सिडीज का दावा है कि यह एसयूवी 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है. इसमें एक 66.5 kWh बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज करने पर अधिकतम 388 से 423 किमी (WLTP साइकिल) देता है. कार 11 kW एसी चार्जर के साथ आती है. लेकिन 100 kW DC फास्ट-चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 32 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक रिचार्ज किया जा सकता है. दोनों एसयूवी 7-सीटर हैं.










