नई दिल्ली. Mercedes-Benz India AMG मॉडल E63 S और E 53 भारत में लॉन्च की है. मर्सिडीज AMG E 53 मॉडल भारत में पहली बार उतारी गई है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 करोड़ रुपए तय की गई है. वहीं, नई AMG E 63S की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.70 करोड़ रुपए है. मर्सिडीज AMG E53 में मर्सिडीज के ईक्यू बूस्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3.0-लीटर 6-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह परफॉर्मेंस सेडान कार 430 hp का पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 9-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह कार 4.4 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. नई Mercedes AMG E 63S में 4.0-लीटर V8 बायटर्बो इंजन मिलता है.
http://हरजीत कौर मक्कड़ का निधन, बुधवार को अरदास
यह इंजन 603 hp का पावर और 850 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलती है. वहीं, कंपनी का कहना है कि यह मॉडल सिर्फ 3.3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है. एएमजी E 63S में नए 20-इंच 5-ट्विन-स्पोक लाइट-अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं, वहीं AMG E 53 4M+ में एयरोडायनामिक रूप से अनुकूलित 5-ट्विन-स्पोक डिजाइन में 19-इंच के लाइट-अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. एएमजी E 63S में स्टैंडर्ड तौर पर AMG परफॉर्मेंस 4MATIC + ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है जो इसे फ्रंट और रियर एक्सल पर टॉर्क डिस्ट्रीब्यूशन प्रदान करता है.E 63S स्पोर्टी मॉडल में छह ड्राइव प्रोग्राम- स्लिपरी, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, इंडिविजुअल और रेस, जबकि E 53 में पांच ड्राइव प्रोग्राम- स्लिपरी, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, इंडिविजुअल मिलते हैं.
http://धवन की कप्तानी पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा










