महासमुंद. बागबाहरा रोड पर शांति विजय परिसर में स्थित सोहम हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस नहीं है. यह मेडिकल स्टोर्स बिना लाइसेंस ही चल रहा है. यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है. स्टेशन रोड वार्ड क्रमांक 13 महासमुंद निवासी अनिल कुमार कश्यप ने सोहम हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर्स के संबंध में जन सूचना अधिकारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जानकारी मांगी थी.
http://WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह
इसके जवाब में जन सूचना अधिकारी/सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद द्वारा आवेदक को यह जानकारी दी गई है कि सोहम हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर्स द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु विभागीय वेबसाइट में 5 अप्रैल 2021 को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया गया है. यह आवेदन प्रक्रियाधीन है. यह जानकारी 10 जून 2021 को दी गई है, जिसमें बताया गया है कि उक्त दिनांक तक अनुज्ञप्ति स्वीकृति हेतु लंबित है. यानी साफ है अब तक यह मेडिकल स्टोर्स बिना लाइसेंस के चल रहा है.
http://देश में वैक्सीन से पहली मौत की पुष्टि, सरकारी पैनल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
http://5 स्टार होटल में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार







