जगदलपुर. नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार तड़के बस और कार की भिड़ंत में 5 युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर दोनों भाग निकले. जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर के लिए 3-4 बजे यात्री बस निकली थी. बस आसान से करीब एक किमी दूर मेटावाड़ा पुल के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही कार को उसने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक घायल हो गया. हादसे में बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है.
https://VIDEO : बच्चे ने गाया ऐसा गाना, सुन फूट-फूटकर रो पड़ीं नेहा कक्कड़
बस में सवार लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो थोड़ी देर के बाद जवान मौके पर पहुंचे. उन्होंने कार में फंसे घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. बाद उसे जगदलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं अन्य चार युवकों के शव निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया और उससे कार के हिस्से को काटा गया. हादसे में जगदलपुर निवासी दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, भाजपा नेता का भाई सचिन सेठिया, पुलिस जवान अभिषेक सेठिया और सुकमा के छिंदगढ़ निवासी शाकिब खान मौत हुई है. पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
https://पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया







