बलौदाबाजार. जन औषधि संचालक ने बुधवार को नींद की गोलियां खाकर की खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक पलारी निवासी राहुल डंडो (36) जन औषधि केंद्र का संचालन करता था. राहुल ने कुवदा निवासी अपने दोस्त के घर रात में नींद की 40 से ज्यादा गोलियां खा लीं. बगल में सोए दोस्त की सुबह जब नींद खुली तो राहुल के नाक और मुंह से खून बह रहा था. उसने परिजन और अन्य लोगों को सूचना दी, लेकिन राहुल की मौत हो चुकी थी.
http://LG Velvet भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
जानकारी के मुताबिक राहुल के छोटे भाई रवि पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बीस दिन पहले ही जमानत मिली. पुलिस का कहना है कि युवती पर केस वापस लेने का राहुल दबाव बना रहा था. युवती ने एफआईआर भी कराई. वहीं, परिजन का कहना है कि टीआई के डर से राहुल 16 अक्टूबर को भाग गया. पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी.
http://रिलीज होते ही छाया छलांग का नया गाना ‘तेरी चोरियां’
http://समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब 10 तक होगा किसानों का पंजीयन







